Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 26 at 2.29.21 PM

जिला कलक्टर नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने अधिकारियों के साथ की बैठक

अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन की जीरों टोलरेंस नीति,

 

प्लानिंग, इंप्लीमेंटेशन और फॉलोअप से शहरवासियों को मिलेगी अतिक्रमण से राहत
(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 07 26 at 2.29.21 PM

भीलवाडा – अतिक्रमण के चलते सड़क और बाजार में लगाने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान के तौर पर मुहिम चलाई जाएगी। इसी के तहत जिला कलक्टर श्री नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की सड़को को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए की स्थाई तथा अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए जीरों टालरेंस रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करें। इसके लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती वंदना खोरवाल, पुलिस विभाग, यातायात, नगर परिषद, नगर विकास न्यास, उपखण्ड अधिकारी को उचित कार्ययोजना बनाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर ने कहा कि अजमेर चौराहा, सांगानेरी गेट की ओर जाने वाली सड़क, चित्तौड़रोड़ सहित शहर की तमाम मुWhatsApp Image 2024 07 26 at 2.29.22 PMख्य सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। ऐसे में सड़कें संकरी हो गई है और अक्सर जाम के हालात बने रहते है, ऐसे में विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रोपर प्लानिंग करें और अभियान की सफल क्रियान्विति और फॉलोअप करते रहे, ताकि जनता को राहत मिले और प्रभावी कार्यवाही का असर दिखना शुरू हो सके।

जिला कलक्टर ने अभियान की शुरूआत के लिए सड़कों का चिन्हिकरण कर पुलिस विभाग, यातायात, नगर परिषद, यूआईटी के अधिकारी को मौके पर जाकर स्थिति देखने तथा आपसी समन्वय के निर्देश दिए है। अभियान के दौरान अतिक्रमण को हटाया जाएगा, नियमानुसार इसकी वसूली भी की जाएगी। अभियान की शुरूआत में जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे। जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास अधिकारी को सभी आवश्यक संसाधनों पर्याप्त पुलिस बल, जेसीबी मशीन, क्रेन आदि की उपलब्धता के संबंध में निर्देशित किया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ कार्ययोजना तैयार करें, अधिकारी फील्ड का विजिट करें, ताकि शहर में पार्किंग व्यवस्था, सड़के अतिक्रमण मुक्त हो सके। बैठक के दौरान एएसपी श्री विमल सिंह, यूआईटी ओएसडी श्री मोहम्मद ताहिर, एसडीएम श्री ए.एन. सोमनाथ, नगर परिषद आयुक्त श्री हेमाराम, एएसपी यातायात श्रीमती राजकुंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *