Breaking News

बाइक रोक नाम पूछा और चला दी गोली , गोली लगने युवक घायल

बलिया (बैरिया) 24 वर्षीय फल व्यवसायी को हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब तगादा करने बाइक से जा रहा था। घायल युवक के साथी ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने फल व्यवसायी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।IMG 20240704 WA0009

मिली जानकारी अनुसार राकेश कुमार पुत्र श्यामसुन्दर गोंड (निवासी बैरिया) फल का थोक व्यवसाय करता है। क्षेत्र के बाजारों में खुदरा दुकानदारों को फल सप्लाई करता है। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे अपने किसी साथी के साथ बाइक से तगादा करने दोकटी बाजार जा रहा था।

सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा कुटी के समीप अज्ञात हमलावरों ने राकेश को हाथ देकर रोकने का इशारा किया। राकेश ने बाइक रोका, तब तक हमलावरों ने नाम पूछकर गोली चला दी।
संयोग से पहली गोली मिस हुई। इसी बीच बाइक से उतरकर राकेश भागने का प्रयास किया, तभी हमलावरों ने दूसरी गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी। गोली लगते ही राकेश सड़क पर गिर गया।

इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। राकेश के साथ रहे बैरिया निवासी युवक शाहरुख ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर घायल राकेश ने बताया कि मैं उसमें से किसी को भी पहचानता नहीं हूँ।

की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी सोनबरसा पहुंच गये थे। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि हम लोगों का किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह से पूछे जाने पर बताया कि एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली है।

फिलहाल युवक जिला हॉस्पिटल रेफर हुआ है। कोई तहरीर नही मिली है। युवक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *