Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 01 at 6.10.03 PM 1

गेहूं के खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

 

ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग कर पाया काबूWhatsApp Image 2024 04 01 at 6.10.03 PM

मीरजापुर। गर्मियां आते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में किसानों की चिता बढ़ गई है। सोमवार को अहरौरा क्षेत्र के ग्राम सभा कंचनपुर के पैग़म्बपुर गांव में एक खेत में आग लग गई। इससे खेत में खड़ी गेहूं की लगभग 5-6 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोपहर के समय रविभूषण, भवन सिंह, अशोक सिंह, संतोष सिंह के खेत से अचानक धुआं निकलने लगा। लोग वहां पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। आग देख लोगों ने शोर मचा दिया।

WhatsApp Image 2024 04 01 at 6.10.03 PM 1आग देख गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। हवा तेज होने से आशंका है कि कोई चिगारी उड़कर वहां पहुंच गई, जिससे फसल में आग लगी होगी। खेत मालिकों ने बताया कि उनका लाखों का नुकसान हो गया। वही क्षेत्रिय लेखपाल अमरेश सिंह ने खेत का मुआयना कर खेत मालिकों को सरकार के तरफ से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वाशन दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *