Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 17 at 9.25.43 AM

जालौर – सिरोही लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी से दावेदारी कर रहे – आरडी चौधरी

भाजपा में चल रहा उम्मीदवारों पर मंथन

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा व काँग्रेस सहित बड़ी राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारी की जा रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की टिकट की दौड़ में दावेदार लगे हुए हैं। जालौर सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा से दावेदारी जता रहे सीए आरडी चौधरी लगातार संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं आरडी चौधरी लगातार संसदीय क्षेत्र में सक्रिय है। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को भीनमाल के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर कहा लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी से दावेदारी कर रहा हूँ। यदि पार्टी ने मौका दिया तो संसदीय क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं और मुद्दों पर खरा उतारूंगा। जालौर- सिरोही में विकास करवाना पहली प्राथमिकता रहेगी।

WhatsApp Image 2024 02 17 at 9.25.43 AM

कौन है आरडी चौधरी —-

रामचंद्र दलाराम चौधरी जालौर जिले के सिकवाड़ा निवासी है। चौधरी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। चौधरी जनसंघ के समय से पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में चौधरी का अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली में कारोवार है। आरडी चौधरी के पिता दलाराम चौधरी पंचायती राज में ग्राम पंचायत के पहले सरपंच रहें। आरडी चौधरी की पत्नी गोमती देवी पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य भी रही। चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मैं लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़ा हुआ हूं और पार्टी के लिए कार्य कर रहा हूं। लंबे समय से समाज सेवा में उनकी रुचि रही है। ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी से दावेदारी जता रहे हैं। और भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं।

जालौर-सिरोही के मुद्दों पर रहेगी नजर —

चौधरी ने मीडिया के माध्यम से संसदीय क्षेत्र की आम जनता को बताया कि बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा व शिक्षा सहित आमजन की समस्याओं एवं मुद्दों पर खरा उतरूंगा। उनका मुख्य उद्देश्य है कि व्यवसाय के बाद अब जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की सेवा करना है। जिसमें आमजन की समस्या और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो और जालौर सिरोही लोकसभा क्षेत्र का विकास हो सके।

चौधरी समाज का बड़ा वोट बैंक —-

जालौर सिरोही संसदीय क्षेत्र में चौधरी समाज का बड़ा वोट बैंक है। आर डी चौधरी के लिए जातीय समीकरण भी फिट बैठ रहे हैं। वर्तमान में देवजी पटेल चौधरी समाज से ही सांसद है। पार्टी जातिगत समीकरणों के आधार पर टिकट देती है तो आरडी चौधरी प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *