Breaking News

अस्थाई टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू किसानों ने सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ निकाली रैली

 

मीरजापुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा अस्थाई टोल प्लाजा के विरोध में सैकड़ो ट्रैक्टरो के साथ रैली मार्च निकाला गया।

किसानों ने नारायनपुर से ट्रैक्टर रैली निकालकर अदलहाट होते हुए अहरौरा थाना क्षेत्र के अस्थाई टोल प्लाजा पर समापन किया गया। जहां पर किसानों खूब हंगामा किया किया।

मौके पर पहूंची तीन थाना की पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर टोल प्लाजा से हटाया।किसानो ने नायब तहसीलदार सुरेन्द्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा के आश्वासन पर धरना 11 फरवरी तक स्थगित कर 12 फरवरी को पुनः प्रारंभ किये जाने का ज्ञापन देते हुए बताया कि हम लोग आत्मदाह कर लेंगे मर जायेंगे लेकिन अस्थाई टोल प्लाजा को हटाकर मानेंगें।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह प्रदेश महासचिव, मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, मीडिया प्रभारी धर्मेद्र सिंह सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

नामांकन के पांचवे दिन 08 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. बहुजन समाज पार्टी से संदेश यादव ने 02 सेट में नामांकन किया

    Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव देवरिया (सू0वि0) 13 मई।  लोकसभा …