Breaking News

लोकतंत्र सेनानी रक्षक का 95 उम्र में निधन होने पर दी गई गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी

 

मीरजापुर।

अहरौरा लोकतंत्र सेनानी रक्षक जवाहरलाल विश्वकर्मा का 95 साल की उम्र में शनिवार की सुबह निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझ रहे जवाहरलाल विश्वकर्मा भाजपा में पुराने कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भी रहे हैं। जिनके अंतिम संस्कार में चुनार तहसीलदार शक्तिप्रताप सिंह और सीओ मड़िहान अनिल पाण्डेय और थाना प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा, नगर चौकी प्रभारी मनोज रॉय के मौजुदगी में जवाहर लाल के शव पर तिरंगा झंडा, भाजपा झंडा ओढ़ाकर, गार्ड ऑफ आर्नर की सलामी देकर विदाई किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, क्षेत्रीय लेखपाल सनी वर्मा, सभासद इरशाद आलम, अशोक मौर्य, प्रमोद मौर्य, आनंद कुमार, उमेश केसरी जयप्रकाश विश्वकर्मा लोकतंत्र रक्षक श्यामलाल मौर्य, डा. जाहिर अंसारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सर्वेश्वरी समूह की शानदार पहल : साफ सफाई के साथ शहर के धार्मिक स्थलो मे फैलेगी भक्ति की सुगंध

  टीम आईबीएन न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट गाजीपुर:सर्वेश्वरी समूह वाराणसी अघोर परिषद ट्रस्ट के तत्वाधान में …