Breaking News

देवरिया – अग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Teem Deoria

देवरिया जिले के थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम एकडंगा कुम्भाचक रोड के पास से एक चोरी के महिन्द्रा स्कार्पियों वाहन न0 BR04PA8886 के साथ कुल 26 पेटी अग्रेंजी शराब बरामद करते हुए 01 अभियुक्त 1. बृजकिशोर शाह पुत्र स्व0 गुरु शाह निवासी ग्राम उसरी बुजुर्ग थाना एम0एच0 नगर जनपद सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि उपरोक्त वाहन को मेरे द्वारा 02 माह पूर्व जनपद बेगूसराय, बिहार से चुराया गया था और गाड़ी का नम्बर प्लेट बदलकर शराब तस्करी कर रहे थे जिसकी जांच पुलिस टीम द्वारा किये जाने पर पाया गया कि वाहन उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना नगर जनपद बेगूसराय, बिहार में मु0अ0सं0–716/2023 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त, बरामद शराब व चोरी के वाहन को कब्जे में लेते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः

  1. बृजकिशोर शाह पुत्र स्व0 गुरु शाह निवासी ग्राम उसरी बुजुर्ग थाना एम0एच0 नगर जनपद सिवान, बिहार
    बरामदगी का विवरणः
  2. एक अदद चोरी की महिन्द्रा स्कार्पियों वाहन न0 BR04PA8886
  3. कुल 26 पेटी ऑफिसर चॉइस प्रत्येक पाउच 180 ML
    गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
  4. उ0नि0 श्री रिजवान अली थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
  5. का० योगेन्द्र यादव थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
  6. का0 सुनील सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
  7. का0 जितेन्द्र यादव थाना बनकटा जनपद देवरिया ।

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *