Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 10 at 6.26.49 PM

मवई अयोध्या – प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले देश-विदेश के अतिथियों के लिए रुदौली के क्षेत्रवासी द्वारपाल की मुद्रा में करें निगरानी – राम चन्द्र यादव

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

रूदौली तहसील क्षेत्र को पूरी तरह से सुंदर और राममय दिखाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी – अंशिका दीक्षितWhatsApp Image 2024 01 10 at 6.26.49 PM

अयोध्या – राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले देश-विदेश के अतिथियों के लिए रुदौली के क्षेत्रवासी द्वारपाल की मुद्रा में निगरानीआने वाले देश-विदेश के मेहमानों के लिए रुदौली के क्षेत्रवासी द्वारपाल की मुद्रा में निगरानी करें।

जनपद अयोध्या की सीमा पर स्थित रुदौली सीमा प्रहरी की तरह समारोह को भव्य व सकुशल संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दें। यह बातें विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम अंशिका दीक्षित की उपस्थिति में तहसील सभागार में आयोजित सामूहिक की बैठक में कहीं। पुलिस, स्वास्थ्य, एनएचएआई, पेट्रोल पंप, ढाबा मालिकों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की सामूहिक बैठक में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में वीवीआईपी आवागमन को लेकर तहसील क्षेत्र के राजमार्ग को सुसज्जित करने के लिए विधायक ने आवश्यक दिशा निर्देश। विधायक ने तहसील क्षेत्र में सात तोरण द्वारा बनाने की पेशकश की।

एसडीएम अनुष्का दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए देश व विदेश के हजारों अतिथि अयोध्या जाने के लिए रुदौली से होकर गुजरेंगे। जिसमें तहसील क्षेत्र का करीब 30 किलोमीटर राजमार्ग भी शामिल है। तहसील क्षेत्र को पूरी तरह से सुंदर और राममय दिखाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कल्याणी नदी से लेकर लोहिया पुल तक सड़क के दोनों और स्थित पेट्रोल पंप व ढाबा संचालकों से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ साथ दीपोत्सव की तरह सजावट करने की अपील की। एसडीएम ने ढाबा संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि तमाम विदेशी मेहमान इस रास्ते से गुजरेंगे जिससे व्यापार बढ़ेगा लेकिन चंद पैसों की लालच में कोई भी क्वालिटी और क्वांटिटी से समझौता न करें तथा अच्छी क्वालिटी का सामान व खाद्य सामग्री की ही बिक्री करें।

उन्होंने सभी से शौचालय व बाथरूम पूरी तरह साफ रखने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों से जगह-जगह मेडिकल हेल्प डेस्क व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की अपील की। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे जगह-जगह धर्म स्थलों पर धार्मिक आयोजन किया जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के असांप्रदायिक तत्वों से बचें। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश वर्मा, रौजा गांव चीनी मिल गन्ना महाप्रबंधक हरदयाल सिंह, कारखाना प्रबंधक डीके सिंह, एनएचएआई के अधिकारी, सभासद गण व प्रधान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *