Breaking News

सात सूत्री मांगो को लेकर, आज भी धरना रहा

 

टोल प्लाजा के खिलाफ कोई भी निष्कर्ष नही निकला तो, किसान आंदोलन में उतरने के लिए बाध्य हो जाएगा

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के द्वारा वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास चल रहे किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना आज दिन गुरुवार को अनवरत चालू रहा।

 

आज की अध्यक्षता कंचन सिंह फौजी जिला अध्यक्ष ने किया और संचालन वीरेंद्र सिंह ने की। वाराणसी शक्ति नगर मार्ग SH5A पर लगे अवैध अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने समेत 7 सूत्रीय मांग हैं, जमालपुर ब्लाक के घरवाह विद्युत उपकेंद्र पर 10 MBA का ट्रांसफार्मर लगाने व जर्जर तार बदलने और 18 घंटे बिजली देने को लेकर 4 सितंबर 2023 को किसानों ने महापंचायत कर उपजिलाधिकारी चुनार, अधिशासी अभियंता विद्युत चुनार और किसानों के बीच लिखित समझौता हुआ था कि 20 सितंबर तक ट्रांसफार्मर लगा दिया गया जाएगा।

परंतु आज तक नहीं लगा, जिसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है, जनपद में जल जीवन मिशन के लिए सभी बांधों से पानी लिया जा रहा है, डोंगीया और अहरौरा जलाशय को सोन लिफ्ट परियोजना को चला कर भरा जाए, और डगमगपुर व चुनार के बीच में गंगा नदी पर लिफ्ट कैनाल लगाकर जरगो जलाशय को भर जाए, किसान लगातार दिन रात धरने पर बैठे हैं।

बे मौसम बारिश होने की वजह से रवि और खरीफ की खेत मे पड़ी फसल की जनपद के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ दिलाया जाय। इस दौरान सिद्धनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह प्रदेश महासचिव, अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष, कंचन सिंह फौजी जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव, स्वामी दयाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष, सावित्री देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष, विश्वनाथ सिंह जिला सचिव, डॉक्टर पंचम सिंह जिला सचिव, राम सिंगार सिंह पुर्वांचल सदस्य, रामवृक्ष सिंह तहसील अध्यक्ष, ओम प्रकाश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर, रामविलास सिंह नगर अध्यक्ष, रामराज बिंद, नन्दलाल, रामजी, सुरेंद्र मौर्य अन्य लोग उपस्थित रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *