Breaking News
7f5aaf32 a455 4291 a628 6f881ea6c7af

डीएम व एसपी द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व अपराधियों को न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराने हेतु चलाये जा रहे अभियान के सफल में पुलिस/प्रशासनिक/ उच्चाधिकारीगण के साथ गोष्ठी किया गया

 

मीरजापुर। दिनांकः 05.10.2023 को जिलाधिकारी मीरजापुर “प्रियंका निरंजन” व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व अपराधियों को मा0न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु मीरजापुर पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारी/कर्मचारीगण व अभियोजन के अधिकारीगण के साथ गोष्ठी की गयी । 5b013db7 be40 4969 955e be4676fa8117

शासन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत विवेचनाओं के गुणवात्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं विधिक रूप से निस्तारण होने के उपरान्त अभियोजन में प्रभावी पैरवी कर आरोपी के विरूद्ध यथाशीघ्र सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की कार्यवाही कर सजा कराने तथा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू का शत् प्रतिशत समयबद्ध तामिला कराये जाने के संबंध में एवं पुराने अभियोगों के तत्काल निस्तारण के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए ।

4117c33f 10e7 47ff 9dc4 cf5a5302e03c
उक्त गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, अपर जिलाधिकारी, अभियोजन अधिकारीगण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण सहित पुलिस, प्रशासनिक एवं अभियोजन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *