Breaking News
35782858 4a41 4bc5 9dcd 4a05f8044bd2

मवई अयोध्या – तमसा नदी पर बनी नवनिर्मित पुलिया राहगीरों के लिए बनी मुसीबत

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS35782858 4a41 4bc5 9dcd 4a05f8044bd2

मवई अयोध्या – उमापुर दुल्लापुर मार्ग पर ग्राम बरतरा के निकट तमसा नदी पर बनी नवनिर्मित पुलिया राहगीरों के लिये मुसीबत बनी हुई है।शुक्रवार को बारिश होने के कारण पुलिया के अगल बगल पानी भरने से कीचड़युक्त हो गयी।राहगीरों को आने जाने में काफी दुश्वारियां हो रही इस पुलिया से प्रतिदिन हजारों की तादाद में वाहनों का आवागमन बना रहता है।

ज्ञात हो कि अभी चार माह पूर्व से पुरानी पुलिया को तोड़ कर तमसा नदी पर नई पुलिया बनाई गई है।राहगीरों ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से अभी तक पुलिया का निर्माण अधूरा पड़ा है।पुलिया तो बन गई है लेकिन उसके अगल पैचिंग नहीं की है जिससे कीचड़ युक्त पानी पुलिया पर भर गया है जब भी कोई वाहन उधर से गुजरता है तो वह कीचड़ में फंस जाता है इससे पुलिया के निकट वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।

दर्जनों दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटहिल हो चुके हैं।पुलिया के पास एक अड्डी बन गयी है जब कोई भी कार उधर से गुजरती है तो उसको निकलने में काफी दुश्वारियां हो रही है।सामाजिक कार्यकर्ता राहत अली खां, पूर्व प्रधान मो0 अलीम खां, हाजी शकील अहमद,नूरुल्ला उर्फ राजू ने जिलाधिकारी से अविलम्ब पुलिया को दुरुस्त करने की मांग की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *