Breaking News
edb1125d 4fac 486c b3f3 0a66e703f209

फ़िल्म अभिनेता एवम गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला का हुआ स्वागत

 

अनुज त्रिपाठी आईबीएन News देवरिया

d3128ae3 4912 43ac a72e 5e440b270033 edb1125d 4fac 486c b3f3 0a66e703f209

सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा कृषक एक्सप्रेस से सलेमपुर पहुँचे फ़िल्म अभिनेता एवम गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल का स्वागत फूल मालाओं से लादकर किया गया।

प्लेटफार्म नम्बर 2 पर रविकिशन के उतरने के बाद यात्रियों एवम वहां की जनता के द्वारा फ़ोटो खिंचाने एवम सेल्फी लेने वालों की तादाद बढ़ गयी।
नगर निकाय में इस बार भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी स्टेशन पर स्वागत के बाद सांसद रविकिशन शुक्ल समता निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवम बताया कि आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने इसकी वजह भाजपा सरकार के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पहले माफिया राज था। अब माफिया घुटनों के बल पर आ गए हैं।
दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर पर किया दर्शन गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ल एवम सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने मझौलीराज स्थित दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर पर पूजा-अर्चना किया।

मन्दिर में हर – हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

सांसद रविकिशन को देखने के लिए युवा उत्साहित दिखे।
ये रहे मौजूद
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचन्द्र तिवारी,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,विनय पाण्डेय,अशोक तिवारी,शेषनाथ भाई,उमाकान्त मिश्र, बचनदेव गोंड़,विकास रौनियार,अशोक कुशवाहा,अशोक प्रजापति, अनिल ठाकुर,अवधेश मद्देशिया,राजेश शाह,सत्यम कुशवाहा,लव वर्मा आदि मौजूद रहे।
बेल्थरा नगर निकाय रोड शो के लिए प्रस्थान
सलेमपुर में लगभग 2.30 घण्टे गुजारने के बाद दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव प्रचार रोड शो के लिए बेल्थरा के लिए रवाना हो गए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *