Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 30 at 10.35.34 AM

मवई अयोध्या – वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – वरिष्ठ पत्रकार व हिंदी अखबार के संपादक इफ्तिदा हुसैन भट्टी का शनिवार की दोपहर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इफ्तिदा हुसैन भट्टी के निधन से पत्रकारिता व सामाजिक जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
बता दें कि इफ्तिदा हुसैन भट्टी प्रदेश में अपनी कलम का लोहा मनवाने वाले पत्रकारों में से एक थे।अपनी लेखनी के द्वारा उन्हें कई बार प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया।

WhatsApp Image 2023 04 30 at 10.35.34 AM

58 वर्षीय इफ्तिदा हुसैन भट्टी का जन्म 5 मई 1966 को अयोध्या जनपद के ब्लॉक मवई ग्राम रानी मऊ में हुआ था वे अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पूरे देश में एक मिसाल माने जाते थे।
वरिष्ठ पत्रकार इफ्तिदा हुसैन भट्टी के निधन पर उनके चाहने वालो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने कहा है कि स्व. इफ्तिदा हुसैन भट्टी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के प्रतिमान स्थापित किये हैं वे अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के पत्रकारों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

शोक व्यक्त करने वालो में पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां,दानिश हुसैन खां,पूर्व प्रधान कदीर खां,वजाहत हुसैन,मौलाना कामिल हुसैन,मुफ्ती तौहीद खां,साहीर खां,मोहम्मद राशिद खां,समीम खां,नाजिश हुसैन खां,उपजा इकाई रूदौली अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट,ज्ञान चंद्र,आलोक श्रीवास्तव,शारिक खां,तैफुर खां,महमूद खां,रियाज अंसारी,मुनीर अहमद,अमित शुक्ला,बल्लन खां आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *