Breaking News

दरभंगा – सरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुणा देने की एतिहासिक घोषणा : गोपालजी ठाकुर

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा बिहार
*(बेनीपुर) दरभंगा*–बेनीपुर प्रखंड के सझुआर गांव में भाजपा किसान मोर्चा के कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि उत्पाद में बढ़ोतरी करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत हर खेत को पानी देने का प्रावधान किया गया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए 50 हजार करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया में किसानों के कल्याण के लिए और उनकी आय दोगुनी करने के लिए 2014-2019 में केन्द्र सरकार द्वारा 2 लाख 11 हजार 694 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 2018-19 में किसानों को खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से डेढ़ गुणा या उससे अधिक देने की एतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति को लेकर केन्द्र सरकार ने 13.01 करोड़ से अधिक सॉईल हेल्थ कार्ड वितरित किये गये इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार आयेगा और न्यूनतम दर अधिक लाभ मिलेग। उन्होंने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा को मोदी सरकार ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.मुरारी मोहन झा ने कहा कि किसान सलाहकार योजना अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक पंचायत में पद्स्थापित किये गये ताकि किसानों की स्थिति में सुधार लाया जा सके और उचित जानकारी राज्य सरकार तक पहुंच सके। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र ने की। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रो.अमरेन्द्र, संगठन मंत्री राजेन्द्र मंडल के अलावा प्रदीप ठाकुर, संजीव साह, राहुल झा, पंकज झा, सियाकांत चौधरी, रामखेलावन झा, शीलाकांत मिश्र, उमेश झा, राजदेव झा, शिव प्रकश झा, आनंद चौधरी आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *