Breaking News
66e10429 d1c7 4bcf 91a4 d3defea1d9a3

एक नफर अभियुक्त मय शराब बनाने के उपकरण ( एक लोहे की टीन, एक पतीला,एक प्लास्टिक की पाईप ) व 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा66e10429 d1c7 4bcf 91a4 d3defea1d9a3
श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या, श्री मुनिराज जी के दिशा – निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर श्री अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या, श्री आशुतोष मिश्रा क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के पर्यवेक्षण में तथा श्री अमरजीत सिंह निरीक्षक थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में थाना इनायतनगर पुलिस टीम उ0नि0 जय लाल व का0 संदीप सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के द्वारा एक नफर अभियुक्त फूलचन्द्र पुत्र रामकरन निवासी ग्राम तुलापुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को शराब बनाने के उपकरण ( एक अदद लोहे की टीन, एक अदद पतीला,एक अदद प्लास्टिक की पाईप ) व 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ साथ दिनांक 25.01.2023 को समय करीब 11.10 बजे बहद ग्राम तुलापुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *