Breaking News
72aefd69 8de6 4b53 a819 21e16f755ef5

कांग्रेस के जंगलराज से मुक्ति जाती है प्रदेश की जनता

 

हर मोर्चे पर विफल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ही
प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल8cccf3c0 8769 4052 b186 f286a726ab20

बिगोद चौपाल पर जन आक्रोश यात्रा का समापन हुआ

बीगोद– राजस्थान सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रतिनिधि दामोदर अग्रवाल व विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बीगोद कस्बे के बस स्टैंड के नुक्कड़ पर जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल व मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर दुपट्टा
पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।

बीगोद में जन आक्रोश यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ पर जनसभा आयोजित की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी, जिंदाबाद ,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का घोष करते जनआक्रोश जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामी छिपाकर लोगों को गुमराह कर रही है हर क्षेत्र में चोरी, लूटपाट ,हत्याएं महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है कोई सुनने वाला नहीं है किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हो रहा है जनता के डर का माहौल उत्पन्न हो रहा है जन आक्रोश यात्रा के नाम से पता चलता।72aefd69 8de6 4b53 a819 21e16f755ef5

पिछले 4 साल में वादे किए उनको लेकर जनता को गुमराह किया जबरदस्त आरोप व आक्रोश है जनता में वादे कर संपूर्ण वोट बटोर लिए लेकिन किसानों के ऋण माफ वादे किये लेकिन एक का ऋण माफ नहीं किया ।

3500 का बेरोजगारी भत्ता 10% नौजवानों को मिला। 90% नौजवान इंतजार कर रहे हैं। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार फेल हो गई है विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को आग्रह किया कि वे संगठित होकर कार्य करें संगठन में शक्ति होती है आने वाले चुनाव में निकम्मी सरकार को जवाब दें इस दौरान में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल में जनाक्रोश यात्रा का दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में सुरास के प्रसिद्ध चंवरा के बालाजी के दर्शन कर प्रारम्भ किया।
इसके पश्चात खटवाड़ा,जोजवा, धाकड़खेड़ी,होडा,जालिया,बीगोद में ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भारी स्वागत किया गया।

जहां क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार,कुशासन को पत्रक वितरण कर आमजन तक पहुंचाया क्षेत्र में जनाक्रोश यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला।

आज की यात्रा का समापन बीगोद मे जन चौपाल आयोजित कर किया गया।
जनाक्रोश यात्रा में विधायक गोपाल खंडेलवाल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल,विधानसभा जनाक्रोश यात्रा प्रभारी कमलेंद्र हाड़ा, संयोजक अनिल पारीक,मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिलाल जाट,नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट,नंदराय मंडल अध्यक्ष शिवलाल काबरा,बिजौलिया मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरीश भट्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंह जोशी,गोवर्धन वैष्णव,पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह बड़लियास,सोहन गुर्जर,पार्षद नीलकमल पटवा,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, एससी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश बैरवा,पूर्व सरपंच सज्जनसिंह बाफना,प्रभुलाल जाट,बसंतीलाल सुथार,मुकेश वैष्णव,कालूलाल,तीर्थराज यादव सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, विधायक गोपाल खंडेलवाल यात्रा संयोजक अनिल कुमार पारीक व गुरुदत्त ओझा, हरषोर्धन पहाड़िया, मूलचंद खटीक, श्याम लाल खटीक, सुरेंद्र कुमार पगारिया, महावीर कुमार बापना आदि थे।
( फोटो कैप्शन- जन आक्रोश यात्रा के दौरान नुक्कड़ पर संबोधित करते

आक्रोश यात्रा में मौजूद जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *