Breaking News
8268015f bba1 475c adb6 19291762e0a2

बीगोद पंचायत के वार्ड नं 17 के नागरिक परेशान

 

बीगोद — स्थानीय ग्रामपंचायत के वार्ड नम्बर 17 नीलगर मोहल्ला जहां बेमोसम रहता सड़क पर पानी का नजारा।8268015f bba1 475c adb6 19291762e0a2
नलियो का पानी ओवर फ्लो होकर रोड़ पर फैलने से वार्डवासी परेशान
हो रहे है।पंचायत व्यवस्था की पोल खोल रहा है यह वार्ड।उप संरपच का भी आवासीय मकान है इस वार्ड मे जहां सड़क पर पानी फैला हुआ है।इस वार्ड की महिला वार्ड पंच जरीना नीलगर का कहना है मेरी सुनवाई नही होती।इस वार्ड मे एक ओर नाली है।

दूसरी ओर नाली नही होने से नाली आवर फ्लों होने पर सड़क पर पानी बहता रहता है।दूसरी ओर नाली नही बनाने से समस्या बनी हुई है।बनी हुई नाली की सफाई की कमी से नाली आवरफ्लों की समस्या से राहगीर एवं वार्डवासी ,दूकानदार परेशान है।आए दिन इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

वार्डपंच के पति मोहम्मद सरीफ का कहना है कि एक तरफ ओर नाली बन जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता।संरपच के इस ओर ध्यान नही देने से परेशान है।यह मार्ग रामा का खूट जाता है।

इस मार्ग पर आम लोगो की आवाजाही बनी रहती है।लेकिन समस्या पर ध्यान नही है।नीलगर का कहना है कि हमारे नलों मे प्रेसर से पानी नही आता है।सागर के बड़ के पास स्थित पानी सप्लाई के तीन वाल है।

तीनो को एक साथ वाल खोलने से हमारे पानी नही आता है।एक एक वाल अलग अलग समय मे खोले तो पानी पहुंच सकता है।

सम्बंधित पानी सप्लाई कर्मी अलग अलग लाइन का वाल अलग अलग समय मे खोले तो पेयजल समस्या का भी समाधान हो सकता है।वार्ड नम्बर 17 के वाशिन्दे नागरिक सलाम नीलगर,दूकानदार इकबाल मंसूरी,अल्लानूर ,वहीद नीलगर ने अपने मकान के बाहर पानी भरने से परेशानी प्रकट की।

पंचायत का ध्यान आकर्षित कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।एक अन्य वार्ड के जन प्रतिनिधी हमीद ने बताया है कि इस वार्ड के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव कोरम मे ले लिया है।

( फोटो कैप्शन -वार्ड नंबर 17 में पंचायत की अनदेखी का आलम) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *