Breaking News
0a5f89c5 27d8 4a6b bf5d 917002e0534c

रा. . उ. प्रा. विद्यालय रेलवे स्टेशन में आयोजित

66 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एथेलेटिक (14 वर्ष छात्र) का शुभारंभ

मनीष दवे IBN NEWS0a5f89c5 27d8 4a6b bf5d 917002e0534c

भीनमाल :- स्थानीय शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन भीनमाल में आयोजित 66 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एथेलेटिक (14 वर्ष छात्र) के शुभारंभ हुआ ।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने का उध्बोधन दिया खंगार सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीनमाल ने छात्रों में उत्साह वर्धन करते हुए सभी टीम प्रभारी, निर्णायक दल को अग्रिम शुभकामना एवं स्थानीय विद्यालय को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया प्रधानाध्यापक एवं सचिव प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. समरजीत सिंह पूर्व विधायक भीनमाल, विशिष्ट अतिथि खंगार सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीनमाल एवं आर पी नारायण सिंह राव उपस्थित थे प्रतियोगिता में कुल 40 विद्यालयों के 200 खिलाड़ी भाग ले रहे , वही इसमें 10 इवेंट है कार्यक्रम का संचालन अर्जुन कुमार जीनगर ने किया इस अवसर पर नंदकिशोर वैष्णव, पंकज कुमार, रेणुका, भजना बाई, महेंद्र बंजारा, तेजपाल सिंह, दिनेश कुमार, लादूराम, मालमसिंह, रुक्मण सिंह, अर्जुन बालोत आदि उपस्थित थे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *