Breaking News
417c5bde c479 40de b7cb 48740e15a889

दाह संस्कार करने जाते वक्त 3 घंटे अर्थी रास्ते पर रोकी, थानाधिकारी एवं

तहसीलदार मौके पर पहुंच मृतक युवक का करवाया दाह संस्कार
-गांव के दबंगों ने बो रखी है श्मशान घाट में सरसों तहसील क्षेत्र के झझोला पंचायत क्षेत्र के शक्ता जी का खेड़ा गांव की घटना67c6cfc5 7375 4b7d 8cca 0a8872d7d664

बीगोद-मांडलगढ़ पंचायत समिति के झझोला ग्राम पंचायत क्षेत्र के शक्ता जी का जी का खेड़ा के दबंगों ने श्मशान घाट की 3 बीघा जमीन पर कब्जा कर सरसों की फसल की बुवाई कर दी।

तब तक भी स्थानीय प्रशासन की नींद नहीं खुली रविवार को बीमारी के चलते एक युवक की मौत हो गई थी। परिजन युवक का दाह संस्कार करने के लिए अर्थी को श्मशान घाट लेकर जा रहे थे इसी दरमियान गांव के कुछ लोग अर्थी का रास्ता रोक कर यह कहते हुए जलाने से मना कर दिया की श्मशान तुम्हारे बाप की बपौती नहीं है यह हमारे बाप की बापौती की जगह है जहां पर सरसों की फसल बोई गई है।इस जगह पर अब मुर्दे नहीं जलाए जाएंगे।

यह कहते हुए लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फोन पर सरपंच को दी। सरपंच ने मामला बढ़ता देख तत्काल पुलिस प्रशासन सहित मांडलगढ़ तहसीलदार सहित आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी ।14672006 815f 4f45 9512 6630ec4ca30c

सूचना मिलते ही मांडलगढ़ तहसीलदार सीमा बघेल, पटवारी बृजराज मीणा,शकरगढ़ थाना अधिकारी कुलदीप सिंह गुर्जर, मौके पर पहुंचे आपसी समझाइश के बाद 3 घंटे देरी से दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को शक्ता जी का खेड़ा निवासी मुकेश बलाई 28 वर्ष की मौत हो गई थी।

परिजन एवं रिश्तेदार ग्रामीणों के साथ वर्षों पुराने श्मशान घाट में मृतक का दाह संस्कार करने अर्थी ले जा रहे थे इसी दरमियान भभूता पिता भवाना मीणा, नारायण पिता भवाना मीणा दोनों ही भाई मैं गाली गलौज करते हुए अर्थी को रोक दिया जिससे माहौल गरमा गया मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

3 घंटे देरी के बाद मृतक मुकेश बलाई का दाह संस्कार हुवा। इस दौरान ग्रामीण मुकेश कुमार मीणा पूर्व उपसरपंच झझोला, संजय कुमार शर्मा ,नंद भंवर सिंह, परमेश्वर मीणा ,शंभू मीणा ,दौलाराम मीणा, सहित ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद थी।417c5bde c479 40de b7cb 48740e15a889

दूसरी ओर राजस्व अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह जगह सरकारी रिकॉर्ड में बीला नाम सरकारी जगह है श्मशान घाट के नाम जमीन अलोट नहीं है। अधिकारी भी खुलकर इस पर कुछ बताने को तैयार नहीं है।
(फोटो कैप्शन- 1-शमशान की जगह पर कब्जा भूमाफिया द्वारा बोई सरसो की फसल

2- मृतक मुकैश बलाई जिसका दाह सस्कार होना)

फोटो-प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *