Breaking News

सुभासपा है सूबे का तीसरा बडा दल मैनपुरी मे निश्चित है सपा की पराजय:ओमप्रकाश

टीम आईबीएन न्यूज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि शिवपाल सिंह यादव के समर्थन के बावजूद मैनपुरी सीट पर सपा की पराजय निश्चित है.

उन्होंने दावा किया है कि सुभासपा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस व बसपा को पीछे धकेल कर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.

मनियर क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में राजभर ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव 95 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीते थे. उन्होंने कहा कि अगर इसमें से बसपा समर्थक मतों को निकाल दें तो सपा की स्थिति का आंकड़ा स्पष्ट हो जाता है.

सपा पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा, ”सूबे में सपा चार बार सत्ता में रही। इनकी सरकार में हुई गुंडई, तानाशाही, जमीन पर अवैध कब्जा, थाने से अपराधियों को छुड़ाने, अन्याय व अत्याचार की घटनाओं को लोग भूले नहीं हैं. लोग अब सपा को वोट देने के लिए हरगिज तैयार नहीं हैं.

शिवपाल सिंह यादव द्वारा सपा का समर्थन करने से जुड़े सवाल पर राजभर ने पलट कर सवाल दागा कि ”वह सपा से कब अलग रहे हैं?” सुभासपा अध्यक्ष ने तंज कसा कि शिवपाल ने पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भी सपा का सहयोग किया था और फिर कर रहे हैं.

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *