Breaking News

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त तीन उप निरीक्षक को दी भावभीनी विदाई

IMG 20221031 WA0380महाराजगंज। जनपद से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 3 उपनिरीक्षक, सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ. कौस्तुभ द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को माला व अंगवस्त्र पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन की कामना की गई। उनके सकुशल कार्यकाल की सराहना व प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय सिंह चौहान व प्रतिसार निरीक्षक श्री मनोज कुमार द्वारा भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को माला व अंगवस्त्र पहनाकर भावभीनी विदाई दी गयी । विदाई समारोह के दौरानॉ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगणों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मियों के परिजन भी रहे उपस्थित। सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के आगामी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गयी । पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मीयो को स्सम्मान वाहन मे बैठाकर वाहन को विदायी धक्का देकर विदाई दि गयी।
विवरण सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण-
01.उ0नि0 श्री बशिष्ठ सिंह
02.उ0नि0 श्री अवधेश कुमार सिंह
03.उ0नि0स0पु0 शिवमुनी य़ादव

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *