Breaking News

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को एकता दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया

 

महराजगंज, 31 अक्टूबर 2022, जनपद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को एकता दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उनको नमन किया। उनके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री शालिग्राम, अपर उपजिलाधिकारी श्री मदन मोहन वर्मा, श्री महेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी विज्ञान श्री मनोज कुमार, सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण किया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठि में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आजादी लाखों लोगों के संघर्ष व बलिदान का परिणाम है। भारत की स्वतंत्रता को बनाये रखने हेतु इसे एकता के सूत्र में पिरोने का कठिन कार्य सरदार पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा ये प्रयास होना चाहिए कि हम न सिर्फ कोई ऐसा कार्य करने से बचें जो देश की एकता व अखंडता के विरुद्ध हो बल्कि इसे मजबूत बनाये रखने हेतु सतत प्रयास करना चाहिये।
अपर जिलाधिकारी महोदय ने सभा मे मौजूद लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी की ओर से जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री शालिग्राम, अपर उपजिलाधिकारी श्री मदन मोहन वर्मा व महेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी(प्रो.), अमित गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *