Breaking News

मवई अयोध्या – किसानों के लिए आफत बनी बेमौसम बरसात

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

धान,गन्ना,सब्जी की फसल चौपट

अयोध्या – लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की फसलें डूब गई हैं।धान की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। गन्ना जमीन पर लोटपोट हो गया है।

सब्जी की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं।इसके साथ ही दलहनी फसल उड़द निचले इलाके में पानी भरे होने की वजह से सूखने लगा है।

यह बरसात किसानों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रही है।पहले सूखे की मार की वजह से किसान धान की रोपाई नहीं कर पाया और अब जो धान रोपा गया और जब फसल तैयार होने को हुई तो अतिवृष्टि की वजह से धान की फसल चौपट हो रही है।अभी भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है।सोमवार को पुनः बारिश शुरू हो गई है।

जखौली निवासी किसान अब्दुल वहीद ने बताया कि उनका धान कटने लायक हो गया था लेकिन अब पानी में पूरी तरह से डूब गया है।लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि अगल-बगल के दर्जनों किसानों का सैकड़ों बीघा धान अब बर्बाद हो जाएगा।घर आने की कोई गुंजाइश नहीं है।

इसी तरह से कंचन पुरवा गांव निवासी रामनाथ ने बताया कि उनके गन्ने की फसल जमीन में गिर गई है। गन्ना भारी है अब उसका खड़ा हो पाना मुश्किल है।ऐसे में पैदावार आधी हो जाएगी।उन्होंने बताया कि खेतों में मेंड़ के ऊपर तक पानी भरा हुआ है और अब बरसात न हो तो लगभग 15 दिन तक पानी भरा रहेगा।15 दिन के पहले पानी सूखने की कोई गुंजाइश नहीं है।ऐसे में आलू,चना व मटर की फसल भी पिछेती हो जाएगी।इसी तरह से ग्रा

म ऐहार निवासी मो0 नफीस ने बताया कि धान की फसल चौपट होने के साथ ही उनके तीन बीघा उड़द की फसल में पानी भरा हुआ है।अब उड़द हाथ नहीं आएगा।कोपेपुर के रहने वाले किसान मो0 खालिद ने बताया कि धान की फसल बारिश की वजह से जमीन में चिपक गई है।लगातार तीन दिनों की बारिश से धान में से अंकुरण निकलना शुरू हो गया है।उन्होंने बताया कि गोभी,टमाटर की फसल भी इस बारिश ने चौपट कर दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *