शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 1117.60 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1297.26 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 1552.40 मि.मी., बैराड़ में 881.50 मि.मी., पोहरी में 1139.50 मि.मी., नरवर में 1093 मि.मी., करैरा में 870.20 मि.मी., पिछोर में 1185.70 मि.मी., कोलारस 1247.10 मि.मी., बदरवास में 1130 मि.मी. तथा खनियाधाना में 959 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
समाचार क्रमांक 54/2022 —00—
Tags मध्यप्रदेश शिवपुरी
Check Also
अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत
मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …