Breaking News

थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा अन्धेकत्ल का पर्दाफास कर आरोपी क्लीनर को किया गिरफ्तार

38

कल दिनांक 04.10.2022 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा सुनील सिंह राजपूत को थाना प्रभारी मोहना द्वारा जरिये मोबाइल सूचना दी कि थाना सुभाषपुरा क्षेत्र मे ट्रोलर क्रमांक PB65BA4117 के चालक की हत्या एवं लूट की गई है, जिसके संबध मे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।
उक्त अज्ञात लूट एवं हत्या की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चन्देल द्वारा घटना की तुरंत निकाल हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी इंचार्ज श्री विजय यादव के नेतृत्व मे थाना सुभाषपुरा एवं थाना सतनबाडा की संयुक्त टीम गठीत की गई जिसमे सर्वप्रथम ट्रोलर को बारिकी से निरीक्षण करने पर मृतक की हत्या सोते हुए प्रथम दृष्टया प्रतीत हुई जिससे क्लीनर पर शक हो गया ,बाद क्लीनर द्वारा बतायी गई प्रत्येक बात की तस्दीक की गई बाद जब उसपर शक यकीन मे बदल गया तो उससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर क्लीनर ने चालक की मारपीट के कारण गुस्सा तथा प्रथम बनने के लालच मे चालक जसवंत की हत्या करनी स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर हत्या मे प्रयुक्त लोहे के व्हीलपाना को पुलिस द्वारा आरोपी क्लीनर से जप्त किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उनि सुनील सिंह राजपूत थाना प्रभारी सुभाषपुरा, उनि दिनेश नरवरिया थाना प्रभारी सतनबाडा, सउनि परवेज खांन, सउनि भुल्लन सिंह, आरक्षक 278 देवेन्द्र मीणा, आरक्षक 995 राजकुमार गुर्जर, आरक्षक 301 विमल बौहरे, आरक्षक 726 रामपाल जाट, आरक्षक 463 संजय, आर0 854 राहुल, आर0 440 राधाकृष्ण धाकड एवं थाना सतनबाडा फोर्स सउनि लक्ष्मन सिंह कुशवाह, सउनि बजरंग सिहं जादौन, आरक्षक दीपक किरार, आर0 900 अनिल गुर्जर, आर0 155 राजकमल की अहम भूमिका रही ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *