Breaking News
Screenshot 20220923 172253 1

ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी का हुआ उदघाटन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। प्रधानमंत्री के उद्घोष “वोकल फॉर लोकल” की अवधारणा पर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद स्तर पर स्थानीय ओ० डी० ओ० पी० उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी दिनांक 23.09.2022 से दिनांक 02.10.2022 तक आयोजित की जाएगी। रवि कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर के टेराकोटा एवं रेडीमेड गारमेन्ट्स उत्पाद के उद्यमी/हस्तशिल्पियों के अपने उत्पादों के प्रदर्शनी हेतु जुबली इण्टर कालेज के ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल्स लगाया। इस कार्यक्रम में जनपद गोरखपुर के ओ० डी० ओ० पी० हस्तशिल्पी एवं उद्यमीयों के उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने एवं प्रदर्शनी में समुचित फुटफॉल भी सुनिश्चित करते हुए माननीय मंत्रीगण/सांसदगण/विधायकगण एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि/गणमान्य महानुभावों को आमन्त्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० शिव प्रताप शुक्ला जी, पूर्व केन्द्रीय विता राज्य मन्त्री साथ ही पुष्प दन्त जैन जी राज्य मंत्री उपस्थित रहे। श्री महेन्द्र यादव, परिक्षेत्रीय अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर, श्री ए० के० पाल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, गोरखपुर, श्री रमाशंकर शुक्ला अध्यक्ष , चैम्बर आफ रेडीमेड गारमेन्ट्स गोरखपुर, कंचन जी उपाध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *