शाहपुरा। प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न मांगो को लेकर छात्र नेता जयंत जीनगर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अवगत करवाया की छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी है, सभी छात्रों को मौका मिलना चाहिए छात्र हितों को मद्देनजर रखते हुए यूनिवर्सिटी की भाती महाविद्यालय में भी स्नातकोत्तर में अस्थाई प्रवेश प्रक्रिया चालू करवाई जाए।
और महाविद्यालय परिसर में बड़ी गाजर ग्रास को भी कटवाई जाए जिससे विधार्थियों को जानवरों का भय नहीं रहे। ज्ञापन के दौरान छात्र नेता जयंत जीनगर, रूपचंद गुर्जर, कैलाश एरवाल, आदित्यवर्धन सिंह, हितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, अनुराग शर्मा, अखिल शर्मा, जयवर्धन सिंह, कुलदीप वैष्णव सहित छात्र मौजूद थे।
दिनेश सोनी पारोली IBN NEWS