Breaking News

सिसवा में भाजपा पदाधिकारियों ने दीप जलाकर अमर शहीदो को दी श्रद्धांजलि

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
भारत की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर बलिदानी की याद में सिसवा बाजार स्थित गोपाल नगर तिराहे पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

IMG 20220815 WA0086उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री मदन राजभर ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के बलिदानियों की याद में है और एक शाम वीर सपूतों के नाम किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मनाथ खरवार ने कहा कि हमारी आजादी उन लाखों बलिदानों की देन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। स्वतंत्रता के इस उत्सव में उन अमर शहीदों को भी याद किया जाना आवश्यक है। संबोधन के क्रम में स्थानीय निकाय के संयोजक मनीष शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मल्ल ने कहा कि हम सभी उन क्रांतिकारियों देश के जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिन्होंने देश की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों की तमाम यातनाएं सह कर देश को आजाद कराया उन सभी को नमन है। उक्त कार्यक्रम को पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश खरवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुo मोर्चा जिला महामंत्री राकेश कन्नौजिया ,बिनोद चौधरी, एडवोकेट विजय जायसवाल , पप्पू पुरी, शिव कुमार तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता बैजनाथ सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत, किशन सिंह, आशीष सिंह, सुशील मद्धेशिया, डा महेश सिंह, मनीष गुप्ता, गोलू, आदित्य यादव, सागर जायसवाल,ईश्वर, सोनू सिंह,अरुण उपाध्याय व मनीष रौनियार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *