Breaking News

पहल संस्था द्वारा शहीदों की याद मे ‘श्रद्धांजलि सभा’ का आयोजन 15 अगस्त को

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
पिछले तमाम वर्षो की भातीं इस वर्ष भी पहल संस्था शहीदों की याद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 15 अगस्त को करने जा रही है ।

IMG 20220810 WA0030इस बाबत संस्था के सचिव बहुमुखी प्रतिभा के धनी व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ पंकज तिवारी ने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि कल 15 अगस्त शाम 5 बजे “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तम्भ” पर उपस्थित होकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्य उनके संग करें । विदित रहे कि यह श्रद्धांजलि सभा अमर शहीदों की याद में है जिन्होंने अपने देश भारतवर्ष को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी ।इस आजादी को प्राप्त करने के लिए कितनी माताओं के गोद सुने हो गए, कितनी सुहागिनों के मांग का सिंदूर उजड़ गया तथा कितनी बहनों ने अपने भाइयों को खो दिया तब जाकर तमाम अथक प्रयासो के बाद हमें यह आजादी मिली है इसलिए हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस स्वर्णिम अवसर पर उपस्थित होकर अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *