Breaking News

सपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को किया याद

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसवा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाला।

IMG 20220814 WA0047शहीदों को याद करते हुए देश की आजादी के लिए सर्वत्र अर्पण करने वाले महापुरुषों को याद किया गया।

IMG 20220814 WA0046नगर पालिका परिषद सिसवा के पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद शर्मा निवर्तमान जिलासचिव राकेश सिंह ऊर्फ़ रिंकु सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन प्रांगण में एकत्रित हुए।

यहां से कार्यकर्ताओं का जत्था हाथ में तिरंगा लेकर कस्बे में भ्रमण किया। सपा नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सब मिलकर शहीदों एवं महापुरुषों को याद कर रहे हैं।

IMG 20220814 WA0048सबका उत्तरदायित्व है कि जिनके बलबूते हमने स्वतंत्रता प्राप्त की उन्हें याद किया जाए तथा उनके बताए गए रास्ते पर चला जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश महंगाई भ्रष्टाचार से पूरी तरह से परेशान है। सपा के कार्यकर्ता क्रांति दिवस मनाते हुए महापुरुषों को की शहादत को याद कर रहे हैं। निवर्तमान जिलासचिव सपा नेता राकेश सिंह ऊर्फ़ रिंकु सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के प्रत्येक निवासी के दिलों में एक अलग स्थान रखते है। इस दिवस का एक अलग महत्व है। समाजवादी का प्रत्येक कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भारत माता के वीर सपूतों को नमन कर रहा है। उन्होंने सभी से हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अहमद,नुरुल हक,नगर अध्यक्ष बशिष्ठ यादव,अशोक पाण्डेय,आनन्द जायसवाल, नौशाद अहमद,राकेश शर्मा,पप्पू गौड़,सोनू खरवार,पप्पू विश्वकर्मा,मंगलेश राणा,बिजली भारती व छोटू यादव सहित समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *