Breaking News

थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा ईटहिया मंदिर परिसर से चेन स्नैचिंग करने वाली 03 महिला अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
आज दिनांक 08.08.2022 को श्रावण का सोमवार होने पर ईटहिया शिव मंदिर में भारी भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग करने वाली 03 महिलाओं को क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दूबे के निर्देशन में प्र0नि0 ठूठीबारी जय प्रकाश सिंह मय टीम द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया ।

IMG 20220808 WA0058

गिरफ्तारशुदा महिलाओं अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 104/22 धारा 379/511 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण में चन्नी पत्नी टूनटून नि0 अमरता थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीर नगर ,चन्दा पत्नी सोनू नि0 दुबौली थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर व सोनी पत्नी बृजेश नि0 रतनपुरवां थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर रही तथा गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश सिंह, उ0नि0 शैलेष प्रताप, का0 आदित्य, म0का0 मैना यादव ,म0का0 संध्या यादव ,म0का0 रोशनी शाह व म0का0 किरन यादव सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *