Breaking News
IMG 20220720 163220

चौबीस वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के थाना पुरंदरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सोहरवलिया कला पोस्ट पुरंदरपुर मे एक युवक ने देर शाम फांसी लगा ली जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है ।

मृतक का नाम सुनील है तथा पिता का नाम अनिरुद्ध है ।इस बाबत गांव वालों द्वारा बताया गया कि देर शाम सुनील लोगों से मिलजुल रहा था, जिसके बाद वह अपने घर जाकर फांसी लगा लिया। उसने फांसी छत के कुंडी से लगाया ।गांव वालों के बीच मिलना जुलना फिर जाकर तुरंत फांसी लगा लेना इस घटना को कहीं ना कहीं शक के घेरे में खड़ा करता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तुरंत पुरंदरपुर पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये महराजगंज भेज दिया ।फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *