मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
बरसात के बावजूद कई महीनो से पड़ा है अधूरा नाली निर्माण
रुदौली भेलसर मार्ग से रेलवे स्टेशन को जाने वाली लिंक मार्ग का जैसे तैसे मानक के विपरीत निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है लेकिन कार्यदाई संस्था के ठेकदारों ने नाली का निर्माण पूरा नही किया है।स्टेशन के बिलकुल निकट प्रदीप कुमार के आवास पर नाली के निर्माण के लिए नाला खोद दिया गया है लेकिन दो माह हो गए है अभी तक नाली का निर्माण कार्य पूरा नही किया गया है।
चाय की दुकान लगाने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन जाने के लिए यही एक मात्र मार्ग होने के कारण लोगो का इधर से ही आना जाना रहता है।नाली के लिए खुदे गढ्ढे में वाहन चालक पैदल व साइकिल यात्री प्रतिदिन गिर कर चोटहिल होते रहते है बरसात होने पर जलभराव होने की संभावना है कई बार शिकायत के बावजूद न तो नाली का निर्माण किया गया न ही उसे पाटा गया है।स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण कार्य को पूरा किए जाने की मांग की है।