Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 07 at 8.45.24 PM

मवई अयोध्या – ट्रक ने लोडिंग मैजिक में मारी टक्कर

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

बाल बाल बचे दोनों वाहन के चालक

रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के रौजागांव ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह भोर में अनियंत्रित ट्रक की लोडिंग मैजिक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।सूचना पर पहुंची रुदौली पुलिस ने दोनों वाहनो को क्रेन की सहायता से अलग खड़ा करवा कर वाहनों का आवागमन बहाल कराया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहन लखनऊ की ओर जा रहे थे।रौज़ागांव ओवर ब्रिज पर अचानक मैजिक चालक ने ब्रेक लगा दिया जिसके पीछे से आ रहे ट्रक ने मैजिक में जोर दार टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रक का अगला दोनों पहिया टूटकर ध्वस्त हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे रुदौली कोतवाल शशिकांत यादव व उपनिरीक्षक इश्हाक खान व का0 नितेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हाइवे से अलग करवा कर आवागमन सुचारू रूप से बहाल करवाया।

उपनिरीक्षक इश्हाक खान ने बताया कि दोनों वाहन लखनऊ की ओर जा रहे थे दोनों वाहनों पर कुछ लोड नहीं था।गुरुवार भोर सुबह लगभग चार बजे लोडिंग मैजिक संख्या यूपी 32 के एन 3025 के चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर जोर दार टक्कर मार दिया।मैजिक चालक देव प्रदीप सिंह उसका साथी रमन शुक्ला और ट्रक चालक अनवर आलम और उसका साथी मेहरबान सहित दोनों वाहनों के चारों लोग सुरक्षित हैं चारों को किसी प्रकार चोटें नहीं आई है।दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर अलग खड़ा करवा दिया गया है।श्री इशहाक खान ने बताया कि किसी वाहन स्वामी की ओर से तहरीर नहीं मिली है बल्कि दोनों वाहन चालकों में सुलह समझौता होने के बाद अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *