Breaking News

हरिजन बस्ती की जमीन को भूमाफिया ने जबरन किया कब्ज़ा

IMG 20220702 WA0045

 

रिपोर्ट रमेश चन्द्र त्रिपाठी

 

गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत गीडा थाने में ग्राम बोक्टा वार्ड नंबर 02नगर पंचायत सहजनवां में गाटा संख्या 34/0.065हे0 भूमि हरिजन आबादी के नाम से दर्ज है जिस पर गांव के पिछड़े वर्ग के राकेश यादव पुत्र गंगा सागर यादव व अन्य लोग उक्त भूमि पर कब्जा कर लिए हैं तथा कुछ शेष जमीन बची हुई है उस पर भी धीरे धीरे कब्जा करते जा रहे हैं राकेश यादव के उक्त नंम्बरान पर पेड़ पौधा भी लगा लिए हैं तथा कुछ बची जगह पर पेड़ लगाकर कब्जा कर रहे हैं मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं हमारे संवाददाता से बातचीत में प्रार्थी गोविंद कुमार ने बताया की इस जमीन का पैमाइश होना नितांत आवश्यक है राकेश यादव भूमाफिया किस्म के आदमी हैं हम लोगों को हमेशा दबाते आ रहे हैं अगर हम लोग मना करते हैं तो जान से मारने की धमकी देते हैं इसी उद्देश्य से हम लोग तहसील दिवस पर तहसील प्रभारी के नाम प्रार्थना पत्र दिया हूं अगर इस पर आवश्यक कार्यवाही नहीं हुई। तथा पैमाइश करा कर उक्त जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं कराया गया तो हम प्रार्थी गण गोविंद कुमार जयराम प्रसाद राजन कुमार अश्वनी कुमार रणविजय शिवेंद्र कुमार अष्टभुजा सौरव सचीन कलावती देवी किशोरी देवी मंजू देवी गौतम रोहित कुमार संदीप कुमार मनोज वीरेंद्र कुमार आदि मिलकर आगे कार्यवाही करने पर बाध्य होंगे तथा हम मजबुर हो कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *