Breaking News

नगर पालिका परिषद सिसवा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
आज दिनाँक 1-7-2022 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सिसवा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के कर्मठ नेता प्रमोद शर्मा के आवास पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

IMG 20220701 WA0026बतौर मुख्यातिथि-सिसवा  विधानसभा 317 के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल रहे ।अपने वक्तव्यो में पूर्व मंत्री ने कहा कि सिसवा की जनता ने विगत विधानसभा चुनाव में जिस तरह से मुझे प्यार और स्नेह दिया उसका मै जीवन भर कर्जदार रहूँगा।समाजवादी पार्टी सिसवा के जो कैडर कार्यकर्ता है  उनसे कहना चाहता हु की आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारी मजबूत रखे ताकि नगर पालिका चुनाव को ताकत के साथ लड़ा जा सके ।

IMG 20220701 WA0033विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव द्वारा जन्मदिन पर सबको बधाई देते हुए सबको आगामी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया।नगर पालिका परिषद के उपचुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में प्रमोद शर्मा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद सिसवा के उपचुनाव में प्रमोद शर्मा को 6000 मत प्राप्त हुए ,इस हिसाब से दलीय कार्यकर्ता अगर साथ होते तो प्रमोद शर्मा की जीत पक्की थी।

IMG 20220701 WA0027उक्त कार्यक्रम का संचालन जिलासचिव राकेश सिंह उर्फ़ रिंकु सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रमोद शर्मा ने आये हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

IMG 20220701 WA0031कार्यक्रम में मुख्य रूप से-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महातम यादव,संजय यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष नदीम अहमद,नुरुल हक,नगर अध्यक्ष बशिष्ठ यादव,सद्दाम हुसैन,लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष ईश्वर यादव,अशोक पाण्डेय,आनन्द जायसवाल, नौशाद अहमद,राकेश शर्मा,पप्पू गौड़,सोनू खरवार,पप्पू विश्वकर्मा,मंगलेश राणा,बिजली भारती व छोटू यादव सहित समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *