Breaking News

26 जून को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी को रोकने हेतु आमजन में जन-जागरूकता लाने के दृष्टिगत “नशीले पदार्थों के दुष्प्रयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाये जाने का लिया गया निर्णय

Ibn24×7news
महराजगंज
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि जनपद में 26 जून को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी को रोकने हेतु आमजन में जन-जागरूकता लाने के दृष्टिगत “नशीले पदार्थों के दुष्प्रयोग और अवैध तस्करी के खिलाफअंतर्राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा है कि नशीले पदार्थो के दुष्प्रभावों को बताने तथा अवैध तस्करी को रोकने हेतु आम जनता में जन-जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके लिये हर वयक्ति को नशीली दवाओं व तस्करी कर लाये जाने वाले अवैध पदार्थो को रोकने प्रति जागरूक होना चाहिए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नशीले पदार्थो के दुष्प्रभाव व सामाजिक तथा शारीरिक नुकसान के विषय पर जागरूकता पैदा करने हेतु समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल एवं कालेजो में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को नशीले पदार्थों के नुकसान के संदर्भ में बताए जाने हेतु कहा गया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *