Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 14 at 8.37.26 PM

विश्व रक्तदाता दिवस पर 63 यूनिट रक्तदान

 

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा स्वेच्छिक़ रक्तदान शिविर का आयोजन रामस्नेही ब्लड बैंक में किया गया जिसमें उत्साह से भाग लेते हुए 63 युवाओ ने स्वेच्छिक़ रक्तदान कर जरूरतमंदों को समर्पित किया । शिविर संयोजक हेमन्त गर्ग ने बताया कि शिविर का शुभारंभ जगद्गुरु आचार्य स्वामी रामदयाल जी महाराज एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने किया । रक्तदान शिविर में उत्साह से भाग लेते हुए 20 से अधिक युवाओ ने प्रथम बार रक्तदान किया । संस्थान के सदस्य राजकुमार काबरा, संजय नागौरी, रोशन बावरी, पवन विजयवर्गीय, नरसिंग बावरी सत्यनारायण पारीक, महावीर मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर
डब्ल्यूएचओ की इस वर्ष की थीम
रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है , इस प्रयास में शामिल हो और जीवन बचाये के तहत नियमित रक्तदान करने की शपथ ली । महात्मा ग़ांधी ब्लड सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वेच्छिक़ रक्तदान के क्षेत्र के किये गए सराहनीय कार्यो के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन की टीम को सम्मानित किया गया । रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक स्टाफ सुनील माहेश्वरी , जितेंद नागर, सलीम खान, श्रवण बैरवा, मोहम्मद जावेद ने सेवाएं प्रदान कर रक्त संग्रहण किया ।
संस्थान की ओर से रामस्नेही ब्लड बैंक का आभार व्यक्त किया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *