Breaking News

डीएम और एसपी द्वारा परतावल में किया गया फ्लैग मार्च

Ibn24×7news
परतावल महराजगंज
महराजगंज जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने व प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा जनपद के श्यामदेउरवां थानाक्षेत्रान्तर्गत परतावल बाजार में मय पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। जनपद के समस्त नागरिको से जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने व जनपद के सौहार्दपूर्ण माहौल को कायम रखने की अपील की गयी । जनपद के लोगो से कानून का पालन करने व किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में न लेने की अपील की गयी तथा किसी भी समस्या में प्रशासन की सहायता लेने के लिए कहा गया । फ्लैग मार्च के दौरान लोगो में सुरक्षा की भावना को महसूस कराया गया । आपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले लोगो के लिए तुरन्त एक्शन का निर्देश दिया गया । फ्लैग मार्च का परतावल बाजार के लोगो द्वारा सराहना की गयी तथा सुरक्षा का आभास किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *