Breaking News

पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गयी परेड की सलामी

Ibn24×7news
महराजगंज
कल दिनांक 03.06.2022 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण करने के साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई गई ।इस दौरान उनके द्वारा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की परेड का अवलोकन कर प्रभारी आरटीसी को सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

IMG 20220603 WA0024इसके बाद उनके द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण कर परिवहन शाखा, यू0पी0112, निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश देकरआवासीय बैरक का निरीक्षण भी किया गया तथा बैरक की साफ सफाई व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया गया ।पुलिस लाईन मेस का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां पर नियुक्त कर्मचारियों को साफ सफाई रखने तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया तथा गार्द रजिस्टर लेकर पहुंचे सभी गार्द कमाण्डरों को जरुरी निर्देश दिये गये । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *