Breaking News

चोरों के हौसले बुलंद, अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 के निरीक्षण के दौरान चोरी हुई बाइक

IMG 20220528 WA0063

IMG 20220528 WA0062

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जहां एक तरफ जिला व पुलिस प्रशासन आईटीएमएस के जरिए जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ ही अपराधियों पर नियंत्रण लगाने में लगा हुआ है। वही आईटीएमएस कार्यालय से चंद कदम पहले ही कोतवाली थाने नगर निगम पुलिस चौकी के पास से चोरों ने विनोद चौधरी नामक युवक की बाइक उड़ा दी। बता दें कि युवक नगर निगम पुलिस चौकी के पास गाड़ी खड़ी कर नगर निगम के जन सेवा केंद्र में हाउस टैक्स जमा करने गया हुआ था। जैसे ही वह लौटा देखा कि उसकी बाइक एक चोर खोलकर ले जा रहा है। उसने दौड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन आला अफसरों की मौजूदगी में चोर मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना मौजूद संबंधित अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने आश्वासन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। लेकिन सवालिया निशान यह है कि उच्च अधिकारियों की मौजूदगी और प्रदेश के आला अधिकारी के निरीक्षण के दौरान ऐसी घटनाएं यदि घटती हैं तो पुलिस के कार्य पर सवालिया निशान खड़ा होता है। वही सीसीटीवी कैमरे की जद में पूरा नगर निगम परिसर है। उसके बावजूद दिनदहाड़े यह घटना पुलिस विभाग और नगर निगम प्रशासन के लिए चुनौती का विषय है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *