Breaking News

एम०डी०ए०-2022 के अंतर्गत फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक खिलाई गई

IMG 20220528 WA0082

IMG 20220528 WA0083

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। 28-05-2022 को बी०आर०डी० मेडिकल कॉलेज , गोरखपुर एवं आर० एम० आर० सी० में एम० डी० ए० की दवा खिलाई गई । जिसमें बी० आर० डी० मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० गणेश कुमार एवं डॉ० डी० के० श्रीवास्तव एवं पी० एम० विभाग के हेड एवं जिला मलेरिया अधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । इस दौरान डॉ० गणेश कुमार के द्वारा फाइलेरिया रोग के विषय में एवं मच्छर से होने वाली अन्य बीमारियों से बचाव के विषय में बताया गया डा० डी० के श्रीवास्तव के द्वारा फाइलेरिया से होने वाले हाथी पांव एवं हाथ , स्तन एवं अण्डकोष में होने वाले सूजन के विषय में बताया । यह भी कि एक बार यह सूजन आ जाने के बाद इस बीमारी से जीवन भर समस्या बनी रह सकती है । इस कारण फाइलेरिया जैसी भयानक बीमारी से बचने के लिए वर्ष में एक बार डी० ई० सी० एवं एलबेंडाजॉल की एक खुराक खाना महत्वपूर्ण है । इसको आयु वर्ग के अनुसार लगातार 05 वर्ष तक खाने के बाद इस बीमारी से हम मुक्त रह सकते हैं । इस दौरान मेडिकल कालेज के छात्र , बी० आर० डी० के वित्त नियंत्रण श्री अशोक सिंह एवं कम्यूनिटी मेडिसिन के छात्र आदि सभी लोगों ने इस फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया । डॉ० हीरावती देवल सीनियर साइंटिस्ट के सहयोग से आई० सी० एम० आर/आर० एम० आर० सी० में फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया । जिसमें डॉ० महेन्द्रा . एम . डॉ० एस० पी० बेहरा , डॉ० शैलेन्द्र मिश्र एवं नेहा श्रीवास्तवा के साथ आर० एम० आर० सी० के सभी कर्मचारियों के साथ दवा का सेवन किया गया । कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी , गोरखपुर से श्री राजेश कुमार चौबे , सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नीरज पाल , वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक एवं आस्तिक पाण्डेय , मलेरिया निरीक्षक आदि ने सभी को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जिसमें लगभभ 226 लोगों को दवा खिलाई गई ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *