Breaking News

असहाय विकलांग ने लगाई पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से न्याय की गुहार

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
हरिराम विश्वकर्मा पुत्र पियारे राजपुर खुर्द थाना कोल्हुई तहसील नौतनवा जनपद महाराजगंज के स्थायी निवासी हैं, इन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में पुलिस अधीक्षक को बताया है कि 09/09/2020 को दशरथ पुत्र चिनगुर निवासी अड्डा बाजार थाना नौतनवा को एक मुश्त 25000 रुपए किसी जरूरी काम को कह कर इनसे ले लिए थे लेकिन अभी तक पैसा वापस नहीं दिया और जब भी हरिराम विश्वकर्मा पैसे की मांग करते है तो दशरथ पुत्र चिनगुर आज-कल कहकर समय को टालता रहता है।

IMG 20220523 WA0006इस बाबत हरिराम विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन के जरिए बताया कि इससे पहले 10/12/2021 को अड्डा थाने पर सुलहनामा हुआ जिसकी कॉपी संगलन है। और उस समय दशरथ से अब तक पैसे की मांग करते हैं तो भद्दी- भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी देता है। हरिराम विश्वकर्मा ने बताया कि गरीब विकलांग असहाय व्यक्तिय मैं थक हार कर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। अब देखना है कि क्या पुलिस अधीक्षक महाराजगंज गरीब असहाय को न्याय दिलाते हैं ?

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *