Breaking News

जिला विद्यालय निरीक्षक महाराजगंज ने दिया आवश्यक कार्यशाला/बैठक के आयोजन का निर्देश

Ibn24×7news
महराजगंज
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित महाविद्यालय/माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को सूचित किया गया है कि दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के द्वारा छात्रों के ज्ञान कौशल को उच्चस्तरीय करियर के अवसरों के अनुरूप बनाने के साथ छात्रों के बेहतर भविष्य के निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करने और एकाउंटिंग, कराधान, वित्त एवं व्यापार सलाहकार सेवाओं में विश्वस्तरीय दक्षता हासिल करने में सहयोग प्रदान करने हेतु संस्था द्वारा माध्यमिक सीनियर/हायर सेकेंडरी, स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के साथ-साथ अन्य हितधारकों के बीच सी०ए० पाठ्यक्रम और शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु वाणिज्य वर्ग के छात्रों तथा शिक्षकों की एक आवश्यक कार्यशाला/बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में वाणिज्य विषय/वर्ग का पठन-पाठन कराने वाले विद्यालय निर्धारित प्रारूप पर सूचना विलंबतः तीन दिन के अंदर भेजना सुनिश्चित करें।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र ब्यूरो चीफ क्राइम ब्रांच जनपद महाराजगंज

IMG 20190120 WA0027

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *