Breaking News

थाना समाधान दिवस पर जनपद के समस्त थानों पर की गयी जनसुनवाई

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक 14.05.2022 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस के तहत जनसुनवाई की गयी ।

IMG 20220514 WA0040क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित रहक जनता की शिकायतों को सुना गया तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा द्वारा थाना फरेन्दा में जनसुनवाई के दौरान जनशिकायतों को सुनकर उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया तथा राजस्व व पुलिस टीम का गठन कर गुण दोष के आधार पर जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित करने के साथ ही समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्र तथा जनपद मुख्यालय/उच्चाधिकारीगण से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जो भूमि विवाद सम्बन्धित हो थाना दिवस पर उच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाय।जनपद के विभिन्न थानों पर समाधान दिवस के अवसर पर कुल- (भूमि विवाद से सम्बंधित व अन्य) 188 प्रा0 पत्र प्राप्त हुए जिसमें से कुल़-33 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । शेष जनशिकायतों के शीघ्र व गुणवतापूर्वक निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *