Breaking News

मजबूत कड़ी से पत्रकार समाज सुरक्षित- प्रदीप चौरसिया

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया



जनपद देवरिया के रूदपुर तहसील अंतर्गत पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इंटरमीडिएट कालेज के सांस्कृतिक भवन मे आयोजित की गई जिसमे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने पत्रकार उत्पीड़न की आए दिन बढ़त को देखते हुए अपने संबोधन मे कहा की जब भी कोई कलमकार दबाया जाता है उसके अधिकार का हनन होता है तो जिनके लिए गर्मी सर्दी बरसात की परवाह किए बिना सच्चे सिपाही की तरह वह चलते रहता है तो ऐसे संकट के समय उसका बैनर नही पत्रकार परिवार की एकजुटता काम आती है इसलिए इस समाज को एक बैनर तले आने की आवश्यकता है जहां से हम पूरे हिंदुस्तान मे एक मजबूत कड़ी बनकर उभरे जिससे नौकरशाही लालफिता शाही समाज के अराजक तत्व हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचाने से पहले एक लाख बार सोचे राष्ट्रीय सयोजक सत्यप्रकाश पाण्डेय ने अपने उदबोधन मे सबका ध्यान हाल मे हुए बलिया से लेकर लखनऊ और राय बरेली के घटना का जिक्र करते हुए कहा की हम सब एक परिवार मानकर नैतिक ज़िम्मेदारी हर व्यक्ति के साथ खड़े रहना है के सिद्धांत पर चले छोटे बड़े हमारा उनका कुत्सित मानसिकता से ऊपर उठकर समाज के लिए खड़ा हो संगठन विश्वास दिलाता है किसी भी पत्रकार के उत्पीड़न मे हम सब सच्चे हितैसी की भाती खडे रहेंगे
इस अवसर पर रुद्रपुर के सुनील शुक्ल रघुवंश तिवारी ज्ञान प्रकाश दुबे मनोज शुक्ल रमेश सिंह मनीष भारती अमरेन्द्र कुशवाहा आदि पत्रकार उपस्थित रहे

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *