Breaking News
Screenshot 20220428 165627 1

प्रेम में पागल महिला ने पति को उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ के बड़ी रेतवईयां गांव में प्रेम में पागल एक महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने तकिया से पति का मुंह व नाक दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का मुंह व नाक दबाकर हत्या किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।पिपराइच के बड़ी रेतवईयां निवासी स्व. मुन्ना चौहान के बेटे मुकेश (32) की शादी करीब 11 साल पहले महराजगंज जिले के पनियरा निवासी खुशबू चौहान से हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके दो छोटे बच्चे रोहन (6) व छोटू (4) हैं।पुलिस के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी व बच्चे सो गए थे। गुरूवार की भोर में खुशबू ने अपने ही पति मुकेश के नाक व मुंह को तकिये से दबाकर मार डाला। फिर सोने का नाटक कर सो गई। सुबह उठी और घर का काम करने लगी। जब बच्चे सो कर उठे तो वह पिता को मृत देखा। बच्चों ने अन्य घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।स्थानीय लोगों के अनुसार हत्यारोपी महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार भागी थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी। वहीं दोनों बच्चे भी महिला के साथ थाने पर हैं।मामले में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का मुंह व नाक दबाकर हत्या किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

1 2

देवरिया-कांग्रेस नेता रफीक अंसारी अब नहीं रहें

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया , भटनी।भटनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाटी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *