Breaking News

स्वर्णकार समाज हत्याकांड के विरोध में आज देगा ज्ञापन

स्वर्णकार समाज हत्याकांड के विरोध में आज देगा ज्ञापन

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :- करीब एक सप्ताह पूर्व जोधपुर निवासी सोनी समाज के का अपहरण करने के बाद नृशंस को लेकर गुरुवार को सोनी स्वर्णकार समाज के लोग स्थानीय उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। रमेश कुमार सोनी पुनासा ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व जोधपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र र भंवरलाल सोनी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था इसके बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी थी।

पिछले दो-तीन सालों में हमारे ज्वैलर्स व्यापारियों के साथ चोरी, लूट, मारपीट जैसी अनेक घटनाएं हुई , जो सबके लिए चिन्तनीय हैं। इसी को लेकर ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन, स्वर्णकार सेवा समिति, ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर समाज बंधु एकत्रित होंगे। हत्यारों को जल्द फांसी दिलवाने, लूटे गए माल की पूर्ण रिकवरी, पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं सभी ज्वैलर्स की सुरक्षा की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *