Breaking News

योजनाओं के क्रियान्वयन को दिया गया विस्तार

रिपोर्ट अनिल जैसवाल

Ibn न्यूज़ महराजगंज

सिसवा बाजार। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार देते हुए चर्चा की गई।
बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि के उपरांत मनरेगा के लेबर बजट अनुमोदन, नए प्रस्ताव, एनआरएलएम के तहत निःशुल्क बोरिंग, ग्रामीण पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, पंचम वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग के प्रस्तावों व अनुमोदन पर सहमति देकर पारित किया गया।

IMG 20220426 WA0110

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख कोदई निषाद ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख उदय प्रताप सिंह भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा समस्त ग्रामप्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह, प्रधानसंघ अध्यक्ष बृजेश पांडेय, एडीओ पंचायत राधेश्याम, राघवेंद्र चौरसिया रामनारायण जायसवाल, धर्मनाथ खरवार राजन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *