मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
रमजान माह इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण महीना है। इसमें लोग रोजा रखते हैं। रोजा रखने पर उन्हें गरीबों की भूख प्यास का एहसास होता है तथा रूहानी तौर पर गलत कामों से बचने की तरबियत हासिल होती है। यह बातें पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने ब्लाक मवई के ग्राम चन्द्रामऊ मंगा में समाजसेवी नफीस खां द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में कही। उन्होंने कहा यह एक ऐसा धार्मिक कृत्य है, जिसको रखने से अल्लाह पाक इस महीने में अन्य इबादतों से ज्यादा शवाब देता है। श्री यादव ने कहा कि सम्पन्न व्यक्ति इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। जिसमे मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी शिरकत करते हैं, जिससे आपसी सौहार्द भाईचारा बढ़ता है। पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई निशात अली खां ने कहा कि रमजान माह की अच्छाइयों से समाज को सीख लेनी चाहिए।
आज के आधुनिक दौर में में लोग धर्म के बताये रास्ते से भटक रहे हैं रोजा उनके लिये आदर्श है। रुदौली नगर पालिका के चेयरमैन जब्बार अली ने कहा कि रमजान माह ही बताता है कि 11 माह बाद मौका मिलता है कि अपने शवाब नेकी की संख्या को और बढ़ा लें। यानि रमजान माह में एक नेकी के बदले 70 गुना शवाब मिलता है।
इस अवसर पर सपा नेता तथा जिला सचिव मो0 रईस खान, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव,ताजुद्दीन पप्पू, अलाउद्दीन खां, पूर्व प्रधान शकील खां,रुखसार खां, नफीस खां, गौस खान,यूनुस खान, शरद त्रिवेदी,विजय बहादुर सिंह,महेंद्र पांडेय, तेज बहादुर सिंह,ग्रीश मिश्रा दिनेश प्रताप सिंह, लवकुश पाठक, जन्नू मिश्रा आशाराम यादव पत्रकार मुजतबा खां सहित काफी लोग उपस्थित थे।